Menu Close

चीन : शिनजियांग में धमाका, ३१ की मौत

ज्येष्ठ कृष्णपक्ष ८/९ । कलियुग वर्ष ५११६

चीन में ख़बरें है कि शिनजियांग की राजधानी उरुमचि में हमलावरों ने शापिंग कर रहे लोगों के दरमियान दो गाड़ियों को टकरा दिया और लोगों पर विस्फोटक फेंकें ।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि एक गाड़ी धमाके में उड़ गई । ये घटना गुरुवार सुबह की है ।

समाचार एजेंसी का कहना है कि हमले में ३१ लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं । घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।

शिनजियांग में हिंसा की घटनाएँ लगातार हो रही हैं । यह अल्पसंख्यक मुस्लिम वीगर समुदाय की आबादी वाला इलाक़ा है ।

पिछले महीने उरुमचि में स्टेशन पर हुए एक बम धमाके में तीन लोग मारे गए थे और दर्जनों लोग घायल हो गए थे ।

आरोप

चीन हमलों के लिए विगर अलगाववादीयों पर आरोप लगाता रहा है ।

वीबो वेबसाइट पर प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा ली गई तस्वीरों से मालूम पड़ता है कि गुरूवार को भीड़-भाड़ वाले व्यस्त बाज़ार में हमला हुआ है जहाँ सड़क के एक किनारे सब्जियाँ बेची जा रही थीं ।

एक तस्वीर में दिख रहा है कि एक चौरहा आग की लपटों में घिरा हुआ है और एक दूसरी तस्वीर में तीन ट्रक आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे दिख रहे हैं ।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के समय कई धमाकों की आवाज़ सुनी है ।

स्त्रोत : बीबीसी हिंदी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *