Menu Close

भोपालके गायत्री शक्तिपीठमें आयोजित व्याख्यानके समय मुसलमानोंद्वारा नमाज पठन

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६  


ढोंगी वृत्तिके हिंदुनिष्ठ भाजपाके राज्यमें मंदिरमें नमाज पठन करना यह नित्यकी घटना हो गई है । भाजपा एक प्रकारसे दूसरी कांग्रेस ही है । ऐसे भाजपाको इस समय विजय प्राप्त हुआ; किंतु यह विजय केवल तीव्र हिंदुनिष्ठ नरेंद्र मोदीका ही विजय है । हिंदुओंकी यही मांग है कि मोदीजीको ऐसी घटनाओंको रोकना होगा, अन्यथा वाजपेयी-आडवाणीके समान मोदीकी भी परिस्थिति होगी ।

भोपाल : यहांके एम.पी. नगरके गायत्री शक्तिपीठमें १४ मईको ‘युग निर्माण इस्लामी दृष्टिकोण’ इस विषयपर हरिद्वारके अखिल विश्व गायत्री परिवारकी ओरसे विचारविमर्शका (चर्चासत्रका) आयोजन किया गया था । उस समय उत्तरप्रदेशके रामपरूके वल्र्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रिलिजियस नॉलजेके सैय्यद अब्दुल्लाह तारिक तथा हरिद्वारके शांतिकुंजके प्रतिनिधि वीरेश्वर उपाध्यायका व्याख्यान आयोजित किया गया था । व्याख्यानके समय नमाजका समय होनेके कारण वहां उपस्थित मुसलमानोंने शक्तिपीठके क्षेत्रमें ही नमाज पठन किया । (क्या मस्जिदमें कभी सर्वधर्मसमभावपर चर्चासत्रका आयोजन किया जाता है ? तथा ऐसे स्थानपर क्या हिंदू आरती अथवा नामजप कर सकेंगे ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *