Menu Close

मोदी के खिलाफ सिमी आतंकियों ने लगाए अदालत में नारे

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

तालिबान जिंदाबाद और फिर अबकी बार मोदी की बारी के नारे !

भोपाल (मध्य प्रदेश) : जेल में बंद सिमी आतंकियों को जब शनिवार को अदालत में लाया गया तो उन्होंने पहले तालिबान जिंदाबाद और फिर अबकी बार मोदी की बारी के नारे भी लगाए। उन्हें लेकर अदालत पहुंचे पुलिस कर्मचारी सिमी आतंकियों के इस बर्तवा से हक्का-बक्का रह गए और किसी तरह खींचकर सभी को जेल वाहन में बैठाकर अदालत परिसर से जेल ले गए।

मोबाइल पर बात करते रहे

आतंकियों की नारेबाजी के बीच एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी लगातार मोबाइल पर बात करने में व्‍यस्‍त रहे, लेकिन बाकी स्‍टॉफ आतंकियों को काबू करने में लगा रहा। खंडवा जेल को तोड़कर भागने तथा इसके बाद तलाशी के दौरान पुलिस दल पर हमले के आरोप में जेल में बंद सिमी आतंकियों को शनिवार को पुलिस जेल वाहन से अदालत में पेशी पर लाई थी।

इनमें अबू फैजल, अब्दुल्ला, अकील खिलजी, रकीब, साजिद हबीब, इसरार, इरफान नागौरी, सादिक, उमर, अब्दुल अजीज, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद आदिल, साजिद उर्फ गुड्डू, अब्दुल माजिद, जुबेर और जावेद शामिल थे। इन्हें विशेष न्यायाधीश बीएस भदौरिया व सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी की अदालत में पेश किया गया था।

पेशी से जेल ले जाने के लिए पुलिस कर्मचारी सभी सिमी आतंकियों को लेकर जैसे ही अदालत के गेट पर आई तो पहले अबू फैजल ने तालिबान जिंदाबाद के नारे लगाए और फिर सभी लोग एक स्वर में तालिबान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। साथ ही इन लोगों ने अब मोदी की बारी के नारे भी लगाए।

ये लोग अंगुलियों से वी का निशान बनाकर नारेबाजी करने लगे। यह दृश्य देखकर जेल वाहन में लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उन्होंने सिमी आतंकियों के हाथों को नीचे किया और जल्दी-जल्दी उन्हें जेल वाहन में बैठाकर ले गए।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *