Menu Close

‘मिशन कालाडी टु केदारनाथ’ यात्राका पशुपतिनाथ मंदिरमें आगमन

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष २, कलियुग वर्ष ५११६


बाई ओरसे अर्चना चौधरी, पू. डॉ. चारुदत्त पिंगले, कर्नल अशोक केणी, श्री. उमेश थापा,, श्री. उपेंद्र पुरुष, श्री. राघव चौधरीके पीछे श्री. माधव भट्टाराव, श्री. अरुण पांडे एवं अन्य मान्यवर

काठमांडू : आदि शंकराचार्यके उद्धस्त समाधि -स्थलका पुनर्निमाण करने हेतु ‘मिशन कालाडी टु केदारनाथ’ यात्रा आरंभ की गई है । यह यात्रा १४ मईको काठमांडू पहुंची । इस अवसरपर यहांके पशुपतिनाथ मंदिर एवं केदारनाथका मुकुट रहनेवाले डोलेश्वर महादेव मंदिरकी मिट्टी ली गई ।

पशुपतिनाथ मंदिरमें मुल भट्ट महाबलेश्वरने मंदिरके गर्भगृहमें कलश लेजाकर उसकी पूजा की । पशुपतिनाथ क्षेत्र विकास कोषद्वारा इस कार्यक्रमके आयोजन हेतु संपूर्ण सहयोग किया गया । भारतसे आए श्री.राघव चौधरी एवं श्री.कर्नल अशोक केणी कलश लेकर आए । इस कार्यक्रममें नेपालके पूर्व राजगुरु एवं धर्मसभा नेपालके अध्यक्ष श्री.माधव भट्टाराय, मासिक ‘ओंकार वाणी’ के संपादक श्री.अरुण शर्मा, आर्य समाज नेपालके अध्यक्ष श्री.सुशील अग्रवाल, पशुपतिनाथ क्षेत्र विकास कोषके सदस्य सचिव श्री.गोविंद टंडन अन् कोषाध्यक्ष श्री.तारानाथ सुवेदी, विश्व हिंदु महासंघ राष्ट्रीय महासंघ समितिके चित्र बहादुर के.सी.एवं हिंदु जनजागृति समितिके राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू.डॉ.चारुदत्त पिंगले उपस्थित थे । धर्मसभाके श्री.भरत शर्माने कार्यक्रमका संयोजन किया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *