Menu Close

दिल्ली में सरकार छोड़ कर भूल की : कुमार विश्‍वास

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपद, कलियुग वर्ष ५११६


नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेता और अमेठी संसदीय सीट से उम्मीदवार कुमार विश्वास ने मीडिया से बातचीत के दौरान आज स्वीकार किया कि सरकार छोडऩे से पहले सोचना चाहिए था। 

विश्वास ने माना कि दिल्ली में सरकार को छोड़ भूल की है और सरकार छोडऩे के फैसले से पहले हमें किसी से विचार-विमर्श कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि फैसला लेने में कई गलतियां हुईं थी। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी विश्वास ने कहा था कि उनकी पार्टी ने दिल्ली में सरकार चलाने के समय कई फैसले जल्दबाजी में लिए थे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में जब पार्टी की सरकार थी उस समय हम लोगों से अच्छी तरह संपर्क बनाने में सफल नहीं रहे थे।

स्त्रोत : पंजाब केसरी 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *