वैशाख पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

पुलीस फोर्स जांच करते हुए (स्त्रोत : फेसबूक)
हैदराबाद : आंध्र प्रदेश की राजधानी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। ‘द हिंदु’ अखबार के अनुसार पुलिस फायरिंग में ३ की मौत हो चुकी है ।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पुराने हैदराबाद में बहादुरपुरा के निकट सिख छावनी में धार्मिक ध्वज जलाए जाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया जिसमें सात लोग घायल हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंसा न थमता देख उग्र भीड़ पर फायरिंग की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने राजेंद्र नगर पुलिस थाना इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।
साइबराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बताया कि इलाके में धार्मिक ध्वज जलाए जाने के आरोपी दो युवकों की पिटाई के बाद मामला भड़क उठा। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
स्त्रोत : जागरण








