Menu Close

फ्लैट दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ‘इस्माइल आजिम खान’ ने किया टीवी एक्ट्रेस का रेप

वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६


मुंबई : मायानगरी मुंबई में एक टीवी एक्ट्रेस के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। २७ वर्षीय टीवी एक्ट्रेस को को फ्लैट दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने रेप किया।  

दरअसल, यह टीवी एक्ट्रेस (म्हाडा) MHADA लॉटरी में फ़्लैट जीतना चाहती थी, इसलिए वह इस तांत्रिक के पास गई। तांत्रिक ने उससे कुछ रुपयों की मांग की। इसके अलावा उसने एक्ट्रेस को कहा कि वह उसके साथ सेक्स संबंध बनाए। एक लीडिंग न्यूज पेपर के अनुसार, एक्ट्रेस ने न केवल इस चक्कर में २६ लाख रुपए गंवाए, बल्कि तांत्रिक द्वारा बलात्कार की शिकार भी हुई। 

बता दें कि यह एक्ट्रेस एक पॉपुलर टीवी शो में काम कर रही है। वह पहले भी (म्हाडा) MHADA के लकी ड्रा में हिस्सा ले चुकी है, लेकिन असफल रही। हारकर उसने तांत्रिक का सहारा लेना चाहा। ख़बरों की मानें तो इस तांत्रिक का नाम इस्माइल आजिम खान है। इस्माइल एक्ट्रेस के घर गया और पूजा कराने की आड़ में सेक्स की मांग की।  

इतना ही नहीं, उसने एक्ट्रेस से कहा कि यदि लॉटरी जीतनी है, तो भगवान को खुश करना होगा और इसके लिए २६ लाख रुपए का खर्च आएगा। एक्ट्रेस का रेप करने और रुपए ऐंठने के बाद वह वहां से भाग गया। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि अभी बाकी है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *