Menu Close

चेन्नईमें वासंतिक बाल शिविरमें हिंदू जनजागृति समितिका सहभाग

वैशाख शुक्ल पक्ष १२, कलियुग वर्ष ५११६

हिंदू जनजागृति समितिके अभियानकी प्रशंसा !


चेन्नई : यहांके सेंट थॉमस माउंटके काशी विश्वनाथ मंदिरमें आयोजित वासंतिक बाल शिविरमें हिंदू जनजागृति समिति सम्मिलित हुई थी । इस शिविरमें समितिके सम्मिलित होनेका लगातार यह तीसरा वर्ष है । 

१. इस शिविरमें समितिने धर्मशिक्षाकी एक ध्वनिचित्रचक्रिका प्रदर्शित की । उसमें नमस्कार मुद्राका महत्त्व, जन्मदिन किस प्रकार मनाएं, एक-दूसरेके साथ हाथ मिलानेसे हानि, उद्घाटन समारोह, सात्त्विक वेशभूषा, सात्त्विक केशरचना आदि विषय अंतर्भूत थे । 

२. तत्पश्चात दूरचित्रवाणी देखनेसे हानि, साधना एवं नामजपका महत्त्व इन विषयोंके संदर्भमें अधिक जानकारी दी गई । 

३. डेढ घंटेतक चलनेवाले इस कार्यक्रमका ३० बच्चोंने लाभ उठाया । इन बच्चोंने बालसंस्कार, कुलदेवता तथा दत्तका नामजप आदि विषयोंके लिए जालस्थलका (संकेतस्थलका) पता भी लिखकर लिया । 

४. यह शिविर नियमित आयोजित करनेवाले श्री. राजकुमार इस वर्ष अमेरिका गए थे; अतः इस शिविरका आयोजन समन्वय जानकारी तंत्रज्ञ श्री. मुथुरामनने किया । 

५. श्री. मुथुरामनने इस शिविरके लिए मई मासमें प्रतिदिन २ घंटेका समय निकालनेकी अनुमति प्राप्त की थी । 

६. श्री. मुथुरामनने हिंदू जनजागृति समितिके अभियानकी प्रशंसा की तथा समितिके जालस्थलको भेंट देकर उसपर प्रसारित की जानेवाली तामिल भाषाका भाग पुरस्कृत करनेका आश्वासन दिया । 

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *