Menu Close

देश में आतंकवाद का रंग भगवा नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ हरा है : शिवसेना

हम शिवसेना का अभिनंदन करना चाहते हैं कि उन्होंने इतनी स्पष्टता से कथित हिंदू आतंकवाद के विरोध में अपने विचार प्रस्तुत किए ।  – हिन्दूजागृति

Uddhav-Thackeray

शिवसेना ने ‘भगवा आतंकवाद’ को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि भारत में आतंकवाद का सिर्फ एक है रंग है और वो है हरा रंग।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख छपा है जिसमें यह बात कही गई है। इस लेख में लिखा है कि, यूं तो आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता लेकिन भारत में यह रंग हरा है।

सामना में छपे इस लेख में शिवसेना ने कहा है कि, पाकिस्तान की तुलना में इस हरे आतंक को कहीं ज्यादा पालने-पोसने का काम यूपीए सरकार ने किया। देश में हिंदु आतंकवाद का नारा कांग्रेस ने लगाया। कांग्रेसियों की ‘हिंदु आतंकवाद’ की राजनीति ने पाकिस्तानी षडयंत्र को बल दिया।

इस लेख में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए शिवसेना ने लिखा है कि उन्होंने यूपीए सरकार के इस प्रोपगंडा पर करारा प्रहार किया। शिवसेना ने लिखा है कि समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट और मालेगांव बम कांड का आरोप हिंदुओं के सिर मढ़ा गया है।

सामना ने लिखा है, ये हिंदु राष्ट्र है, इस हिंदु राष्ट्र में हिंदुओं द्वारा आतंकवाद फैलाए जाने का कोई कारण नहीं है। आतंकवाद को धर्म का रंग देने वाले देश के दुश्मन हैं।”

स्त्रोत : लाइव्ह हिंदुस्तान

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *