Menu Close

मस्जिद धार्मिक स्थल नहीं सिर्फ इमारत है, कभी भी तोडी जा सकती है : सुब्रमण्यम स्वामी

गुवाहाटी : भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के मुताबिक मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं है, इसलिए उसे कभी भी तोड़ा जा सकता है। स्वामी ने कहा कि मस्जिद धार्मिक स्थल नहीं होते, बल्कि यह एक सामान्य इमारत होती है, जिसे कभी भी तोड़ा जा सकता है। स्वामी के इस बयान का असम में जबरदस्त विरोध हुआ है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया है।

स्वामी ने अपने बयान के पक्ष में तर्क देते हुए सऊदी अरब का एक उदाहरण पेश किया, जहां सड़कें बनाने के लिए मस्जिदों को जमींदोज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं होता। यह महज एक इमारत होती है। इसे कभी भी गिराया जा सकता है।

स्वामी ने कहा कि यदि कोई मेरे राय से इत्तेफाक नहीं रखता, तो मैं इस मुद्दे पर उसके साथ बहस करने को तैयार हूँ । मुझे यह जानकारी सऊदी अरब के लोगों से मिली। स्वामी ने यह भी दावा किया कि सभी भारतीय मुसलमान पहले हिंदू थे।

स्त्रोत : जागरण

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *