Menu Close

‘कश्मीर में चल रही है पाकिस्तान की सरकार’ – संजय राउत, शिवसेना

चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

मुंबई : शिवसेना नेता संजय राउत ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। राउत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की सरकार चल रही है।

शिवसेना नेता संजय राउत

राउत ने कहा, ‘आतंकवादी (मसरत आलम) की रिहाई एक जोखिम भरा कदम है और यह देश के लिए बड़ा खतरा है। बीजेपी ने इसका विरोध किया था और अगर इसके बाद भी ऐसे आतंकवादियोंको जम्मू-कश्मीर में रिहा किया जाता है, तो मुझे लगता है कि वहां बीजेपी की सरकार नहीं चल रही है, बल्कि राज्य की सरकार पाकिस्तान चला रहा है।’

राउत ने कहा, ‘हर किसी को जिस बात का डर था जम्मू-कश्मीर में इसकी शुरुआत हो गई है। पीडीपी के साथ सरकार बनाना देश को संकट में डालना है और इसकी शुरुआत हो गई है।’ इससे पहले शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओंने हुर्रियत नेता मसरत आलम की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

आलम को बारामूला जेल से सरकार की उस नीति के तहत रिहा किया गया था जिस में उन राजनीतिक अपराधियोंको रिहा किया जाना था जिन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है।

आलम मुस्लिम लीग के अध्यक्ष और हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के सदस्य है। इसके साथ ही उन्हें सैयद शाह गिलानी का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है।

आलम को ऐंटि इंडिया प्रोटेस्ट ऑर्गनाइज कराने के मामले में दोषी ठहराया गया था। २०१० में पत्थरबाजी के इस मामले में पूरी कश्मीर वादी में ११२ लोगोंकी मौत हो गई थी।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *