Menu Close

पाकिस्‍तान की तारीफ करने वालों को जूते मारने चाहिए : साध्‍व‍ी बालिका सरस्‍वती

चैत्र कृष्णपक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

साध्‍वी बालिका सरस्वती

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता बालिका सरस्वतीने अपने भाषण में कहा कि भारत में रहने वाले लोग अगर पाकिस्तान की तारीफ करें तो उन्हें जूतों से मारना चाहिए और उसी देश में भेज देना चाहिए।

१ मार्च को हिंदू समाजोत्सव में अपने संबोधन के दौरान मध्य प्रदेश की रहने वाली साध्वी सरस्वती ने कहा, भारत में रहने-खाने वाले लोग अगर पाकिस्तान की तारीफ करें तो उन्हें जूतों से मारना चाहिए और पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को एक मंदिर अयोध्या में बनाना चाहिए और एक इस्लामाबाद में। यही नहीं उन्‍होंने कहा दोनों जगह हिन्दुओं को पूजा-अर्चना करने जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम अब और चुप नहीं रहैंगे। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। इतिहास भले ही यह बताता हो कि भारत ने शांति के जरिए आजादी हासिल की है, लेकिन मैं कहती हूं कि शांति के बिना आजादी बरकरार नहीं रह सकती। हमें हथियार उठाने की जरूरत है।

स्त्रोत : आजतक

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *