Menu Close

मुसलमान दुनिया में दूसरी जगहों से ज्यादा भारत में सुरक्षित हैं : योगी आदित्यनाथ

फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६ 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराजजी की नीति यदि हम अपनाते, तो यह देश जिहादी आतंकवाद से नहीं जूझ रहा होता !

भाजप के नेता योगी आदित्यनाथ

विश्‍व हिन्दू परिषद ने कर्नाटक के बेलगांव तथा हुबली शहरों में विश्‍व हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया था। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथजी ने दोनों सम्मेलनों को संबोधित किया। बेलगांव में उन्होंने कहा कि ‘हम यदि छत्रपति शिवाजी महाराजजी की नीति अपनाते, तो ये देश जिहादी आतंकवाद से नहीं ग्रस्त होता ! हमें ‘पंथ अनेक हिन्दू एक’ इस भाव से कार्य करना होगा।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुसलमान हज की यात्रा के लिए सरकार का अनुदान स्वीकारते हैं जो इस्लाम विरोधी है। परंतु समान नागरी कानून का सूत्र आने पर ‘इस्लाम खतरे में है’ ऐसा बोलने लगते हैं।’ हुबली के सम्मेलन में उपस्थित हिन्दुओंको योगीजी ने कहा, ‘हिंदू स्वभाव से उदारवादी हैं और इसलिए देश भी उदारवादी है। विश्‍व के अन्य स्थानोंकी अपेक्षा भारत में, मुसलमान अधिक सुरक्षित हैं।’

दोनों सम्मेलनों में सहस्त्रों हिन्दू उपस्थित थे। हम योगी आदित्यनाथजी का अभिनंदन करते हैं। तथा हिन्दुओंको आवाहन करते हैं कि हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु वे संगठित होकर प्रयास करें !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *