Menu Close

वेदों के प्रचार पर धन खर्च नहीं कर रही है मोदी सरकार : योगगुरु रामदेवबाबा

फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार से वेदों के प्रचार के लिए खजाना खोलने को कहा । उन्होंने कहा कि वेदों के लिए ठीक वैसे खजाना खोला जाए, जैसा कि अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए किया गया है। साथ ही उन्होंने वैदिक शिक्षा का केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा, ‘सरकार ने मदरसों को धन दिया है। यह अच्छी बात है। हम किसी की आलोचना नहीं कर रहे हैं। हम किसी दूसरे धर्म का अपमान नहीं करते और किसी को नीचा दिखाने की हमारी मंशा नहीं है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है लेकिन उसके तहत हमारे वेद नहीं आते।’

वह यहां वेदों पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे और उन्होंने वैदिक विद्यापीठ की स्थापना कर दुनिया में वैदिक शिक्षा का प्रसार किए जाने की भी मांग की।

बाबा रामदेव ने आरोप लगाए, ‘इस सम्मेलन के आयोजकों ने इस समारोह पर कई सौ करोड़ रूपये खर्च किए हैं। लेकिन हमारे सरकार के पास वेदों पर खर्च करने के लिए धन नहीं है। वे इसके लिए अपना खजाना नहीं खोल सकते।’

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमारे देश की प्राचीन बौद्धिकता के महत्व को देखते हुए उन्हें (केंद्र) इस पर कई हजार करोड़ रुपये खर्च करने चाहिए… वे अब संस्कृत पर भी खर्च कर रहे हैं। लेकिन वेदों के लिए उनके पास धन नहीं है।’

सम्मेलन के अंतिम दिन अपने भाषण में बाबा रामदेव ने वैदिक मंदिर सह विश्वविद्यालय के गठन की भी वकालत की जहां न केवल पूजा होगी बल्कि वैदिक शिक्षाओं के ग्यान का केंद्र भी होगा।

स्त्रोत : नव भारत टाइम्स 

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *