Menu Close

विश्व के सारे मुसलमानों के पूर्वज हिंदू हैं : सुब्रमण्यम स्वामी

फाल्गुन शुक्लपक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

इंदौर – भारतीय अर्थव्यवस्था विषय पर व्याख्यान देने इंदौर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डीएनए टेस्ट के अध्ययन में यह बात साबित हो चुकी है कि विश्व के सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो अयोध्या में बनकर ही रहेगा। समस्या सिर्फ यह है कि मस्जिद को कहां स्थान दिया जाए।

इस संबंध में सऊदी अरब के मुस्लिम धर्मगुरुओं से चर्चा हो चुकी है। मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं है। वह तो सिर्फ इबादत का स्थान है। सऊदी अरब व अन्य मुस्लिम देश अपनी सुविधा के हिसाब से मस्जिदों का स्थान बदल देते हैं। स्वामी ने कहा कि अयोध्या में तो राम मंदिर बनकर रहेगा। मथुरा व काशी में भी मंदिर निर्माण होगा।

आतंकी संगठन आइएसआइएस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तान को इस्लाम का अधूरा इतिहास कहता है। इसका कारण यह है कि जहां भी इस्लाम गया है, वहां १०० फीसदी जनसंख्या को मुसलमान बना दिया गया। इरान, इराक, इजिप्ट और यूरोप के कई देश इसके उदाहरण हैं, लेकिन हिंदुस्तान में ८०० साल मुसलमानों और २०० साल ईसाइयों का राज होने के बावजूद आज भी देश की 80 फीसद जनता हिंदू है।

दिल्ली चुनाव परिणाम पर स्वामी ने कहा कि भाजपा तो सिर्फ हारी है, लेकिन कांग्रेस ने तो आत्महत्या ही कर ली है। कांग्रेस में अब प्रियंका भी जान नहीं डाल सकतीं। राहुल गांधी को लंदन की पार्टी से ही फुर्सत नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्वामी ने ४२० करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं। उनके सिद्धांत नक्सलाइट हैं।

व्यापमं घोटाले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अभी सिर्फ आरोप लगे हैं। इससे कुछ नहीं होता। जांच हो जाने दो सच्चाई सामने आ जाएगी. जबकि सुनंदा हत्याकांड की जांच धीमी गति से चल रही है। शशि थरूर को सीधे जेल में डाल देना चाहिए।

स्त्रोत: जागरण

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *