Menu Close

छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती पर नरेंद्र मोदी ने शिवाजी को किया नमन

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्विीतया, कलियुग वर्ष ५११६

n modi1नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीर शिवाजी की जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि उनकी बहादुरी एवं साहस ने हमें हमेशा प्रेरित किया है। मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, ”मैं साहस व बहादुरी के प्रतीक और देश के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवाजी ने रणभूमि में अपने शक्ति का प्रदर्शन किया और प्रशासनिक स्तर पर अपनी कुशलता की छाप छोड़ी। मोदी ने लिखा, ”शिवाजी ने रणभूमि में अपने शक्ति का प्रदर्शन किया और प्रशासनिक स्तर पर अपनी कुशलता की छाप छोड़ी। उन्होंने सुशासन के जरिए कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनका जीवन हमें हमेशा प्रेरित करता है।”

शिवाजी का पूरा नाम शिवाजी शाहजी भोसले था। उनका जन्म १९ फरवरी, १६३० को पुणे के शिवनेरी किले में हुआ था। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। ३ अप्रैल, १६८० को रायगढ़ में उनका निधन हो गया था। प्रधानमंत्री ने पिछले साल महाराष्ट्र के रायगढ़ में शिवाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान दिए गए अपने भाषण का लिंक भी ट्विटर पर पोस्ट किया है।

स्त्रोत: लाईव हिंदुस्तान

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *