Menu Close

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना ही हमारा लक्ष्य : प्रवीण तोगडिया

माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

मुजफ्फनगर – विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिया ने मंगलवार को कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना उनके संगठन का लक्ष्य है और अब देश में किसी का धर्मातरण नहीं कराने दिया जाएगा। 

तोगडिया ने यहां टाउन हाल में हिन्दू सम्मेलन में कहा कि धर्मातरण कर चुके लोगों के घर वापसी कार्यक्रम को जारी रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दो हजार वर्ष पूर्व पूरी दुनिया में हिन्दू राज्य ही था। हिन्दुओं के धर्मातरण के बाद ही इस्लाम धर्म अस्तित्व में आया।

उन्होंने कहा कि विहिप ने ठान लिया है कि पूरी दुनिया में हिन्दू साम्राज्य स्थापित कराना है। गाय और बेटियों की रक्षा करनी है। मंदिरों से अब लाउडस्पीकर बंद नहीं होंगे। प्रत्येक निर्धन हिन्दू को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

विहिप नेता ने कहा कि २० लाख हिन्दू लड़का-लड़की को मुफ्त शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कई प्रदेशों में स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब हिन्दुओं को मुफ्त इलाज के लिए देश भर में करीब पांच सौ चिकित्सकों का पैनल बनाया गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि इस पैनल में पांच हजार चिकित्सक रखे जाएंगे। बड़ी संख्या में लोग विहिप की इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *