Menu Close

माओवादियों को गुप्त जानकारी पहुंचा रहा था, सीआरपीएफ अफसर

कार्तिक शुक्ल १४ / पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११५ 


गया (बिहार) : बिहार के माओवादी प्रभावित गया जिले के बाराचट्टी में तैनात केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल सीआरपीएफ के १५९ बटालियन के सहायक कमांडेंट संजय कुमार यादव को माओवादियों के खिलाफ अभियान की सूचना उन्हें देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में इमामगंज थाना में एक मामला भी दर्ज कराया गया है। आरोपी सीआरपीएफ अधिकारी के साथ इमामगंज निवासी प्रदीप यादव को भी गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है तथा दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसारए दोनों गिरफ्तार लोगों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। सीआरपीएफ अधिकारी पर माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने का आरोप है। उन पर लंबे समय से निगाह रखी जा रही थी।

करीब तीन महीने से उनके फोन को निगरानी के दायरे में रखा गया था और जिस दौरान मामले का खुलासा हुआ। संजय मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं।

स्त्रोत : निती सेन्ट्रल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *