Menu Close

धार्मिक नेता को अमेरिका में मिली धर्मात्मा की उपाधि

कार्तिक कृष्ण १४ , कलियुग वर्ष ५११५ 

धार्मिक नेता को अमेरिका में मिली धर्मात्मा की उपाधि

न्यूजर्सी (अमेरिका) : न्यूजर्सी के एक प्रख्यात भारतीय अमेरिकी हिंदू धार्मिक नेता एस यज्ञसुब्रमण्यम को श्रंगेरी के शंकराचार्य ने धर्मात्मा की उपाधि से सम्मानित किया। यज्ञसुब्रमण्यम श्रंगेरी पीठम के १२०० साल से अधिक पुराने इतिहास में यह सम्मान पाने वाले तीसरे व्यक्ति हैं।

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यज्ञसुब्रमण्यम को इस माह के शुरू में श्रंगेरी के शंकराचार्य भारती तीर्थानन्द महास्वामी ने धर्मात्मा की उपाधि से सम्मानित किया। यज्ञसुब्रमण्यम न्यूजर्सी में हिन्दू अमेरिकन टेम्पल एंड कल्चरल सेंटर तथा श्रंगेरी विद्या भारती फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।

श्रंगेरी पीठम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वीआर गौरीशंकर ने बताया १२०० साल के इतिहास में यह सम्मान किसी विदेशी नागरिक को नहीं मिला।

यज्ञसुब्रमण्यम पहले एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें यह सम्मान मिला।

स्त्रोत : नीति सेन्ट्रल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *