Menu Close

परमार्थ में हवन व आरती करेंगे प्रिंस चा‌र्ल्स !

कार्तिक कृष्ण १३ , कलियुग वर्ष ५११५


देहरादून –  उत्तराखंड दौरे पर आ रहे ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स अपने दौरे के दौरान भारतीय रंग में दिखेंगे। उत्तराखंड आगमन के पहले दिन छह नवंबर को वह पत्नी के साथ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में हवन व आरती करेंगे।

बुधवार को प्रिंस चा‌र्ल्स के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर राज्य सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने ऋषिकेश, नरेंद्रनगर और सेलाकुई मार्ग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई के निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रिंस चा‌र्ल्स व उनकी पत्नी कैमिला छह नवंबर को शाम को जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेंगे। सात नवंबर को वे भारतीय सैन्य अकादमी में जाएंगे। इसी दिन वे सेलाकुई स्थित बीजा विद्यापीठ फार्म के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *