Menu Close

पहली बार दीपावली का जश्न मनाएंगे अमेरिकी सांसद !

कार्तिक कृष्ण ९ , कलियुग वर्ष ५११५ 


वाशिंगटन – अमेरिकी भारतीयों के एक समूह की पहल पर अमेरिकी संसद पहली बार भारतीयों का प्रसिद्ध त्योहार दीपावली मनाएगी। दीपावली के मौके पर सांसदों ने एक बड़ा आयोजन करने का फैसला किया है।

कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकंस केसह अध्यक्ष और सांसद जो क्राउले ने कहा, दीपावली करोड़ों भारतीयों का प्रमुख त्योहार है। मुझे अमेरिकी सांसदों द्वारा आयोजित किए जा रहे दीपावली के आयोजन का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है। मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि दोनों पार्टियों के नेता आपसी मतभेद भुलाकर इसका हिस्सा बन रहे हैं।'

प्रथम भारतीय हिंदू सांसद तुलसी गेबार्ड ने उम्मीद जताई है कि इस आयोजन से लोगों में इस त्योहार को लेकर जागरुकता बढ़ेगी और लोग सकारात्मक, शांतिपूर्ण संदेश को समझेंगे।

सांसदों के इस प्रयास का अमेरिकी भारतीयों ने स्वागत किया है। ग्रेटर वाशिंगटन एरिया में रहने वाले एक प्रसिद्ध भारतीय डॉक्टर शंबू बानिक ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।
स्त्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *