Menu Close

हिंदूद्रोही कांग्रेस ने कहा प. पू. आसाराम एवं बाबा रामदेव को ‘पाखंडी’

अश्विन कृष्ण ६, कलियुग वर्ष ५११५ 

हिंदूअो, आज हम संगठित नहीं है इसिलिए कांग्रेस के हिंदूद्वेषी नेता हिंदूआें के संतोंपर कीचड उछाल रहे है । आज देश की जो दुर्व्यवस्था है, उसके लिए कांग्रेस ही उत्तरदायी है । अब आनेवाले चुनावो में सभी हिंदूआें को संगठित होकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना चाहिए । – संपादक


विदिशा – मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में कांग्रेस ने सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरी है। पार्टी के दिग्गजों ने कहा कि अब प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है, राज्य का अगला विधानसभा चुनाव विधायक या मंत्री के लिए नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य के लिए है।

विदिशा के माधवगंज में सोमवार को हुई सभा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश ने बगैर नाम लिए आसाराम और रामदेव पर निशाना साधा और कहा कि इन दिनों देश में ‘पाखंडी’ सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कोई टोपी पहनता है तो कोई सफेद वस्त्र और कोई गेरुए कपड़े पहनकर जनता को गुमराह करने में लगा है। सफेद कपड़े पहनने वाला जेल पहुंच गया है। वहीं भगवा कपड़ा वाला इतनी शहद बेच लेता है, जितनी देश में मधुमक्खियां ही नहीं हैं। (कांग्रेसी नेता बस हिंदूआें के संतोंपर टीका कर रहै है । क्या उनमें मुसलमान उलेमा या इमामों के बारे में या ख्रिश्चन पादरीयों के बारे में इस तरह की टीका करने का साहस है ? – संपादक)

वहीं, केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने वाली राजनीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की कलाकारी की राजनीति नहीं चलने वाली है। देश की जनता उनके चरित्र को जान गई है। यही कारण है कि अयोध्या, वैष्णोदेवी और तिरुपति के क्षेत्र में कांग्रेस को जीत मिली है।

राज्य प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और केंद्र ऊर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की सरकार को शर्मा व सूर्यवंशी चला रहे हैं। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है और जनता अपना हिसाब बराबर करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने अनैतिक कार्य के आरोप में मंत्री पद से हटाने के बाद पार्टी से निष्कासित किए गए राघवजी के प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि राघवजी की सीडी तो शिवराज के चेलों ने बनाई थी। (तो क्या हिंदू भी यह कह सकते है की प. पू. आसाराम बापूजी के खिलाफ कांग्रेस के लोगोंने ही षडयंत्र रचा है ? – संपादक)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अब यह सरकार ज्यादा दिन नहीं रहने वाली है। आगामी चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। सभा को प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के अलावा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *