Menu Close

राजस्थान – एक और कांग्रेस विधायक पर रेप का आरोप

अश्विन कृष्ण २ , कलियुग वर्ष ५११५

कांग्रेसके वासनांध विधायक एवं मंत्री ! हिंदुओंके संतोंपर कथित आरोप लगाए जानेपर उन्हें अपकीर्त करनेवाले (कु) प्रसिद्धिमाध्यम ऐसे लोगोंके विरुद्ध चर्चासत्र एवं भडकीले समाचार नहीं दर्शाते ! क्योंकि ये (कु) प्रसिद्धिमाध्यम कांग्रेसके दास /गुलाम हैं !

राजस्थान – में एक और कांग्रेसी विधायक पर रेप के आरोप लग रहे हैं। चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से कांग्रेस विधायक उदयलाल आंजना के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि, विधायक आंजना ने भी इसे साजिश करार दिया है और खुद को पाक साफ बताया है।

निम्बाहेड़ा के कांग्रेस विधायक उदयलाल आंजना के खिलाफ एक महिला ने नागौर के मूंडवा थाने में शुक्रवार की रात रेप सहित करीब आधा दर्जन मामलों में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आंजना शादी का झांसा देकर १९८४ से लगातार यौन शोषण कर रहे हैं। पीड़िता मूल रूप से नागौर जिले की ही रहने वाली है। चित्तौड़गढ़ में एक रिश्तेदार की पोस्टिंग के दौरान वह आंजना के सम्पर्क में आई। शिकायत के मुताबिक, आंजना ने पीड़िता से विवाह का वादा किया, लेकिन निभाया नहीं।

स्त्रोत : निटी सेंट्रल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *