Menu Close

‘पीएम पद के लिए मोदी उपयुक्त उम्मीदवार’ – वीआर कृष्णा अय्यर

भाद्रपद पूर्णिमा , कलियुग वर्ष ५११५ 

 


नई द‌िल्ली – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और जाने माने न्यायविद वीआर कृष्णा अय्यर ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उपयुक्त उम्मीदवार बताया है। मोदी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में राष्ट्रवाद के सकारात्मक गुण हैं। 

अय्यर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारत में परमाणु ऊर्जा नहीं होनी चाहिए। मेरी नीति ‘परमाणु कभी नहीं और सौर ऊर्जा हमेशा’ की है। 

मीडिया की खबरों के अनुसार जापान ने भूकंप के बाद अपना अंतिम परमाणु रिएक्टर बंद कर दिया है। मोदी सौर ऊर्जा के समर्थक हैं। किसी भी अन्य राज्य ने सौर ऊर्जा का इतना विकास नहीं किया है, जितना गुजरात ने किया है।’

उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी ने भी और संविधान में भी शराब के खिलाफ बातें कही गई हैं। इसे ऐसी बुराई बताया गया है, जो भारतीयों को बर्बाद कर रहा है। 

केवल एक राज्य ने शराबबंदी की बात कही है और मोदी के गुजरात में इस पर अमल किया गया है। मेरी जानकारी में गुजरात में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार समाप्त करने का काम किया गया है। मैं उन्हें प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलने की शुभकामना देता हूं।’

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *