Menu Close

मोदी जैसे गुण राहुल में नहीं : बाबा रामदेव

भाद्रपद शुक्ल १४, कलियुग वर्ष ५११५

योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर तीखा प्रहार और नरेंद्र मोदी का गुणगान किया है I रामदेव ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की तुलना में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कुछ भी नहीं हैं I

बाबा रामदेव ने अपने योग शिविर के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मोदी ने गुजरात में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है I उन्होंने कहा कि नेतृत्व क्षमता तत्व ज्ञान और अनुभव से प्राप्त होती है तथा इसके लिये योग्यता होना आवश्यक है, जबकि राहुल गांधी में इन गुणों का अभाव है I

उन्होंने राहुल गांधी को अनुभवहीन बताते हुए कहा कि उनमें भारत के १२५ करोड़ देशवासियों के नेतृत्व की क्षमता नहीं है I

उन्होंने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार के साथ ही बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जबकि केन्द्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है I

स्त्रोत : आजतक 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *