Menu Close

बीजेपी नेता उमा भारती को मुजफ्फरनगर जाने से रोका गया !

भाद्रपद शुक्ल १४, कलियुग वर्ष ५११५


मुजफ्फरनगर –   बीजेपी नेता उमा भारती को मुजफ्फरनगर जाने से रोका गया। खटौली के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बतां दें कि मुजफ्फनरगर में हालात सामान्य होने के बाद कफ्र्यू पूरी तरह हटा लिया गया है। इस बीच, प्रधानमंत्री-सोनिया और राहुल के दौरे के बाद आज बीजेपी नेता उमा भारती मुजफ्फरनगर दौरे पर जा रही थी लेकिन उन्हें मुजफ्फरनगर जाने से रोक दिया गया।

वहीं, जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिले में अब सभी इलाकों से कफ्र्यू हटा लिया गया है। हालात अब अनुकूल और शांतिपूर्ण हैं। वीआईपी लोगों (मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) के दौरे हुए थे और इसलिए इस संबंध में हमने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रात में गश्त और निगरानी जारी रहेगी।

स्त्रोत : पंजाब केसरी 

 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *