Menu Close

अस्पताल की लिफ्ट में वार्ड ब्वाय व सिक्योरिटी गार्ड ने किया विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

भाद्रपद कृष्ण १२, कलियुग वर्ष ५११५
पुणे –  देश भर में चले तमाम जागरूकता आंदोलनों के बावजूद दुष्कर्म की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है। यहां के एक अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि भोसारी स्थित नगर पालिका अस्पताल के वार्ड ब्वाय और सिक्योरिटी गार्ड ने लिफ्ट में महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ३० वर्षीय पीड़िता बोलने में अक्षम है। उसे गत २६ अगस्त को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद संरक्षण गृह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि गत २९ अगस्त को महिला को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के बहाने आरोपी लिफ्ट में लेकर गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को ३१ अगस्त को अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। सरंक्षण गृह पहुंचने के बाद उसने इशारों में केयरटेकर को अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया, जिसके बाद वार्ड ब्वाय और सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *