Menu Close

शिवसेना चित्रपट सेनाके फटकारनेके पश्चात प्रणालद्वारा पाकिस्तानके अभिनेताओंको भगाया गया!

श्रावण शुक्ल ९ , कलियुग वर्ष ५११५

पाकद्वारा भारतीय जवानके मारे जानेके संदर्भमें ! 

मुंबई – पाकिस्तानने शस्त्रसंधिका उल्लंघन कर हाल ही में भारतके ५ जवानोंकी हत्या की । इस पार्श्वभूमिपर शिवसेनाके चित्रपट सेनाने भी आक्रामक भूमिका अपनाई है । शिवसेना चित्रपट सेनाने प्रणाल तथा निर्मिति कार्यशालाओंको (प्रोडक्शन हाऊस) चेतावनी दी है कि यदि पाक इस प्रकार आक्रमण करता है, तो पाकके अभिनेताओंको हिंदुस्थानमें चित्रपटमें अभिनय करनेकी अनुमति क्यों दी जाती है ? यदि पाकिस्तानके अभिनेताओंको कार्यक्रममें सम्मिलित किया गया, तो ध्यानमें रखें । इस चेतावनीके पश्चात सोनी प्रणालने कॉमेडी सर्कसद्वारा शकील सिद्दीकी, कलर्स प्रणालने कॉमेडी नाईट्स विथ कपिल इस कार्यक्रमद्वारा नसीन बिकी नामक पाकके अभिनेताओंको वापस भेज दिया है । इस संदर्भमें चित्रपट सेनाके अध्यक्ष श्री. आदेश बांदेकरने ७ अगस्तको गोरेगांवके फिल्मसिटीपर टक्कर मोरचा निकाला था । तदुपरांत यह कार्रवाई की गई । ( पाकके इन सवारियोंपर निर्भीकतापूर्वक उत्तर देनेवाली शिवसेनाद्वारा राजनेता क्या कुछ सीखेंगे ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

स्त्रोत – दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *