Menu Close

नाइजीरिया में मस्जिद के अंदर ४४ लोगों को भूना

श्रावण शुक्ल ६/७ , कलियुग वर्ष


अबूजा – उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामी उग्रवादियों ने एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे कम से कम ४४ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक रविवार को नाइजीरिया के अशांत शहर मैदुगुरी में मस्जिद में प्रार्थना कर रहे लोगों पर गोलियां बरसाने वाले ये उग्रवादी कट्टरपंथी संप्रदाय बोको हरम से संबंधित माने जा रहे हैं। इस हमले में कम से कम ४४ नमाजियों की मौत हुई है।

प्रहरी समूह के एक सदस्य ने कहा कि आतंकवादियों के हमले का जवाब देने की कोशिश में उसके कुछ सदस्य भी गोलियों के शिकार हुए।

अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर कोडुंगा की इस मस्जिद को ही निशाना क्यों बनाया गया। लेकिन बोको हरम पूर्व में भी ऐसी कई मस्जिदों पर हमले कर चुका है जहां मौलवी अपनी सीख में धार्मिक अतिवादियों के विरोध का संदेश देते पाए गए। इस ग्रुप ने सरकार और मिलिटरी के अलावा ईसाइयों, टीचर और स्कूली बच्चों पर भी हमले किए हैं।

इस्लामी उग्रवादियों के खिलाफ नाइजीरिया मई के महीने में ही अपने तीन उत्तर पूर्वी राज्यों में आपातकाल के हालात (स्टेट ऑफ इमर्जेंसी) घोषित कर चुका है।

बोको हरम का उद्देश्य तेल संसाधन से धनी देश में खलिफा का अधिकार क्षेत्र स्थापित करना है और उसकी इसी कोशिश में २ हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें से अधिकतर हमले देश के उत्तरी हिस्से में ही हुए हैं। नाइजीरिया की १५० मिलियन की आबादी ईसाई और मुस्लिम जनसंख्या में बंटी हुई है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *