Menu Close

देश को राम की देन हैं मोदी : विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल

श्रावण कृष्ण १४ , कलियुग वर्ष ५११५

विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल

विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल

नई दिल्ली – गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही विकास और सशक्त भारत के मुद्दे पर आगे बढ़ रहे हों, लेकिन विश्व हिंदू परिषद  उनकी हिंदुत्ववादी छवि को परोसने की कोशिश कर रहा है। रामलला के सामने मोदी के करीबी अमित शाह के भव्य मंदिर बनने की प्रार्थना के बाद अब विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल ने उन्हें भारत को राम की देन करार दिया है।

लोकसभा चुनाव के पहले रामजन्मभूमि आंदोलन के कार्यक्रमों का एलान करने आए अशोक सिंहल पहले तो मोदी पर बोलने से बचते रहे, लेकिन सवालों के जवाब के दौरान उन्होंने कहा कि पूरा भारत नरेंद्र मोदी को हिंदुत्व का प्रतीक मानता है। बकौल सिंहल, 'मोदी भारत को राम की देन हैं।

गोधरा में रामभक्तों को जलाया गया तो ७२ घंटे के भीतर ही मोदी का जन्म हुआ।' उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी हमारा काम जरूर करेंगे। लेकिन अगले क्षण उन्होंने यह भी कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में मंदिर निर्माण का कोई विरोध नहीं करेगा।

संसद के मानसून सत्र में विवादित स्थल को रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए सौंपने का प्रस्ताव पारित करने की मांग करते हुए सिंहल ने कहा कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में देश भर के संत २५ अगस्त से ८४ कोसी परिक्रमा शुरू करेंगे। १३ सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी प्रांतों के संत भाग लेंगे।

उन्होंने उत्तार प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को इस यात्रा में अड़चन नहीं डालने की चेतावनी दी। ८४ कोसी परिक्रमा के एक माह बाद १८ अक्टूबर को हिंदू समाज अयोध्या में सरयू के तट पर राममंदिर निर्माण का महासंकल्प करेगा। इन दो कार्यक्रमों के बीच में दक्षिण भारत के चार राज्यों के संत पंचकोसी परिक्रमा करेंगे।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *