Menu Close

पाक में दुष्कर्म में विफल रहने पर किशोरी को जिंदा जलाया

श्रावण कृष्ण ४ , कलियुग वर्ष ५११५


लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दुष्कर्म में विफल रहने पर एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा दर्ज एफआइआर के मुताबिक रहीम यार खान जिले की किशोरी गत १९ जुलाई को सिलाई सीखने के लिए अपनी एक दोस्त के घर गई थी। उसकी दोस्त के भाई मुहम्मद इम्तियाज ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर जब वह इसमें विफल रहा तो उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और वहां से भाग गया। किशोरी को शेख जायद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया। वह ८० प्रतिशत जल चुकी थी। किशोरी की मंगलवार को मौत हो गई।
पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन स्थानीय नेता उन पर इम्तियाज के साथ समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है।

स्त्रोत : दैनिक जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *