हिंदू जनजागृति समिति के ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान की सफलता

पन्हाला (जिला कोल्हापुर) – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज का अपमान रोकने के लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से पन्हाला के प्रांताधिकारी को निवेदन दिया गया था। इस निवेदन का संज्ञान लेते हुए पन्हाला के प्रांताधिकारी समीर शिंगटे ने हिंदू जनजागृति समिति तथा श्री. आनंदराव काशीद द्वारा दिए गए निवेदन का संदर्भ देते हुए उपविभागीय पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, गटविकास अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है।

इस पत्र में ‘स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज का अपमान रोकने के लिए उचित कार्रवाई करें’, ऐसे निर्देश दिए गए हैं।
इसी के साथ पन्हाला के गटशिक्षणाधिकारी शिवाजी मानकर ने भी समिति के निवेदन का संज्ञान लेते हुए पन्हाला तालुका के सभी मुख्याध्यापकों को पत्र भेजा है। इसमें ‘हिंदू जनजागृति समिति द्वारा की जा रही जनजागृति में आवश्यक सहयोग करें’, ऐसा निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रध्वज का सम्मान एवं उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए हिंदू जनजागृति समिति द्वारा चलाए गए अभियान को प्रशासन की ओर से मिला यह सकारात्मक प्रतिसाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








