Menu Close

सातारा (महाराष्ट्र) में 700 से अधिक हिंदुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी विशेष परिसंवाद

हिंदुओं को ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ प्रकरण से शत्रु की पहचान करनी चाहिए! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिंदू जनजागृति समिति

सातारा : ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ के माध्यम से टीसीएस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और विप्रो जैसी कंपनियों में कार्यरत उच्च शिक्षित हिंदू युवतियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उनकी असहायता का लाभ उठाकर उनका शारीरिक एवं मानसिक शोषण कर धर्मांतरण किया जाना हिंदू धर्म पर एक संगठित आक्रमण है। इस घटना से हिंदुओं को अपने शत्रु की पहचान करनी चाहिए। यह आह्वान हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने सातारा में आयोजित ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ विरोधी विशेष परिसंवाद में किया।

इस अवसर पर सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु स्वाती खाडये ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में 700 से अधिक धर्माभिमानी हिंदुओं ने भाग लिया। शंखनाद के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती भक्ति डाफळे ने किया तथा सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सद्गुरु स्वाती खाडये एवं श्री रमेश शिंदे के करकमलों द्वारा हिंदू जनजागृति समिति के ‘बेटी सुरक्षित, तो राष्ट्र सुरक्षित!’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अभियान के लोगो का भी अनावरण किया गया।

धर्मशिक्षा के अभाव में हिंदुओं का अस्तित्व संकट में! – सद्गुरु स्वाती खाडये, धर्मप्रचारक, सनातन संस्था

सद्गुरु स्वाती खाडये ने कहा कि धर्मशिक्षा के अभाव में हिंदुओं का अस्तित्व संकट में आ गया है। संकट के समय धन नहीं, बल्कि धर्म ही रक्षा करता है। संयुक्त परिवार व्यवस्था के समाप्त होने से हिंदू समाज कमजोर हुआ है। घर-घर में ‘शुभं करोति’ जैसे संस्कारों का स्थान टीवी धारावाहिकों ने ले लिया है। इन धारावाहिकों में बढ़ती अनैतिकता और अश्लीलता के कारण हिंदू युवतियाँ ‘लव जिहाद’ जैसे षड्यंत्रों का शिकार बन रही हैं। यदि हम अपने पर्व, उत्सव और धार्मिक परंपराओं का पालन नहीं करेंगे, तो अगली पीढ़ी तक उनका ज्ञान कैसे पहुँचेगा?

श्री रमेश शिंदे के प्रमुख विचार

1. अलफलाह विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले उच्च शिक्षित कट्टरपंथी मुसलमान हिंदुओं की हत्या का षड्यंत्र रचते हैं, जबकि कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत हिंदू युवतियाँ ‘लव जिहाद’ जैसे षड्यंत्रों का शिकार बन जाती हैं।

2. हिंदू युवतियों के माध्यम से जनसंख्या बढ़ाकर भारत का इस्लामीकरण करना तथा उसका नाम ‘खुरासान’ करना कट्टरपंथियों का लक्ष्य है। वे हिंदुओं की मूल पहचान (डीएनए) समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज में सगोत्र विवाह नहीं होते, जबकि कट्टरपंथी अपने सगे चचेरे रिश्तों में भी विवाह करते हैं, जिससे विकृत पीढ़ियाँ जन्म ले रही हैं।

3. ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ में संलिप्त लोगों को एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए एमआईएम पर प्रतिबंध लगाने के लिए हिंदुओं को संगठित होना चाहिए।

4. ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ जैसी घटनाओं में संबंधित कंपनी के प्रबंधन को भी दोषी ठहराया जाना चाहिए। यदि किसी कंपनी में लगातार तीन बार ऐसी घटनाएँ होती हैं, तो सरकार द्वारा उसे मिलने वाली सभी सुविधाएँ बंद कर छह महीने के लिए उसका लाइसेंस निलंबित किया जाना चाहिए। इस संबंध में समिति ने सरकार से वर्षा सत्र के दौरान मांग की है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि

भाजपा महिला मोर्चा सातारा की जिलाध्यक्ष श्रीमती तेजस्विनी घोरपड़े, मारसिया मेट्स के संचालक श्री मारुति शिंदे, शिवसेना वाहतूक सेना के जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शेळके, विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी प्रमुख श्रीमती अस्मिता लाड, अखिल भारत हिंदू महासभा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता दत्तात्रय सनस, अधिवक्ता संजय शिंदे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज देशमुख, ह.भ.प. विजय महाराज लोणीकर, पंचपाली हौद दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री धनंजय देशमुख, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के सातारा जिला संयोजक श्री शिवाजीराव तुपे, उद्योगपति श्री मोहन शिंदे, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व शहर मंत्री श्री जितेंद्र वाडेकर तथा फलटण तालुका के नाईकबाबोंबवाड़ी स्थित तातमगिरी मठ के विश्वस्त उपस्थित थे।

विशेष सहयोग

श्री राजेंद्र घुले, श्री सौरभ पोतेकर, श्री अजय कदम, श्री दत्ता भोसले, श्री विशाल देशपांडे, श्री स्वप्नील माने, श्री प्रवीण कदम, श्री वसंतशेठ जोशी, श्रीमती जयश्री शिंदे एवं श्रीमती माधुरी सोनवणे।

कार्यक्रम के उपरांत वक्ताओं के साथ आयोजित प्रश्नोत्तर एवं शंका समाधान सत्र में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने हिंदू जनजागृति समिति के ‘बेटी सुरक्षित, तो राष्ट्र सुरक्षित!’ अभियान में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

Latest News