
विरार (पालघर) – विरार में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से धर्मप्रेमियों के लिए ‘स्नेह’ मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विरार के धर्मशिक्षण वर्ग से जुड़े धर्मप्रेमी परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।
इस अवसर पर श्री राज जाधव ने धर्मशिक्षण वर्ग के आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि समाज में धर्मशिक्षा और धर्माचरण का प्रसार समय की आवश्यकता है।
#विरार (पश्चिम) येथे @HinduJagrutiOrg वतीने धर्मप्रेमींचा स्नेह मेळावा उत्साहात संपन्न!
कार्यक्रमात धर्मशिक्षण, साधनेचे महत्त्व, हिंदू धर्मावर होणारे आघात यावर मार्गदर्शन करण्यात आले. यावेळी ३० धर्मप्रेमी उपस्थित होते.@SG_HJS pic.twitter.com/VlQ8xlbwXK— HJS Mumbai (@HJSMumbai) June 22, 2026
कार्यक्रम में श्री बलवंत पाठक ने समिति के प्रेरणास्रोत सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले का विस्तृत परिचय उपस्थित धर्मप्रेमियों को कराया। उन्होंने अष्टांग साधना के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए समष्टि साधना किस प्रकार करनी चाहिए, इस विषय पर भी मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित धर्मप्रेमियों ने सप्ताह में एक दिन नियमित बैठक में सहभागी होने की तत्परता व्यक्त की।








