Menu Close

हिंदू जनजागृति समिति के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट

हिंदू जनजागृति समिति (HJS) के बेंगलुरु प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के उद्योगपति परिषद का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रकाश रायकर (पूर्व अध्यक्ष, KASSIA) तथा समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हिंदू जनजागृति समिति के विविध राष्ट्र एवं धर्मजागरण संबंधी कार्यों की जानकारी दी तथा समिति का परिचय-पत्रक (ब्रॉशर) भेंट किया। साथ ही, समाजहित, राष्ट्रहित और हिंदू संगठन के क्षेत्र में चल रहे उपक्रमों के विषय में भी अवगत कराया।

Latest News