Menu Close

‘सर तन से जुदा’ गीत प्रकरण : संचालक तारिक सिद्दीकी, डांस शिक्षक साजिद शेख और उजमा तबस्सुम गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्तर पर हिंदू संगठन के दबाव का परिणाम !

जालना – जालना जिले के परतूर शहर स्थित ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ में विद्यार्थियों द्वारा फरवरी 2025 में ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’ इस पाकिस्तानी इस्लामी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए जाने का प्रकरण गत सप्ताह सामने आया था। इस घटना को प्रखर राष्ट्रवादी ‘ट्रीनी’ नामक ‘एक्स’ खाते ने उजागर किया। इसके बाद देशभर के हिंदुत्वनिष्ठों ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। बढ़ते दबाव के चलते परतूर पुलिस ने विद्यालय के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

अब इस प्रकरण में विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य तारिक सिद्दीकी, नृत्यशिक्षक साजिद शेख तथा उद्घोषिका उजमा तबस्सुम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सुदाम भागवत ने ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि को दी। उन्होंने बताया कि तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिंदुओं की इस विजय पर ‘ट्रीनी’ के संपादकों ने ईश्वरीय कृपा से यह कार्य संपन्न होने पर कृतज्ञता व्यक्त की।

विद्यालय की मान्यता रद्द होगी या नहीं ?

यह गीत प्रस्तुत करने वाले विद्यालय पर आगे कोई कठोर कार्रवाई होगी या नहीं, इस विषय में फिलहाल संशय बना हुआ है। यह विद्यालय केंद्र सरकार के सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत पंजीकृत है। ऐसे में इसकी मान्यता रद्द की जाएगी या नहीं, यह प्रश्न उठाया जा रहा है। इस संदर्भ में जालना की जिला शिक्षा अधिकारी संगीता भागवत से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जांच के लिए एक समिति नियुक्त की गई है।


19 जून

जालना (महाराष्ट्र) : ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा’ गीत पर विद्यार्थियों ने किया नाच

परतूर (जिला जालना) स्थित ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का वीडियो प्रसारित 

संपादकीय टिप्पणी
विद्यालय के स्नेह मिलन कार्यक्रम में ऐसा गीत बजने के लिए जालना भारत में है अथवा पाकिस्तान में ?
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति
  • कांग्रेस नेता तारिक सिद्दीकी के स्वामित्व का विद्यालय

  • ‘ट्रीनी’ नामक एक्स (X) खाते द्वारा वीडियो प्रसारित किए जाने पर विद्यालय ने दी अभियोग (मुकदमा) पंजीकृत करने की धमकी

जालना – जालना जिले के परतूर नगर में स्थित ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ के वार्षिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है । इसमें विद्यालय के विद्यार्थी बनावट तलवारें लेकर ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’ इस पाकिस्तानी इस्लामी गीत पर नाच कर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं । इसके साथ ही मंच के पीछे में पाकिस्तानी आतंकवादी मुमताज कादरी का चित्र होने की बात स्पष्ट दिखाई दे रही है । यह गीत मोहम्मद पैगंबर की निंदा (ईशनिंदा) का आरोप होने वाले किसी भी व्यक्ति का शिरच्छेद करने के लिए प्रेरित करता है । यह घटना फरवरी २०२५ की है तथा ‘ट्रीनी’ नामक प्रखर राष्ट्रवादी ‘एक्स’ खाते से निकट भूतकाल में ही इससे संबंधित वीडियो प्रसारित किए जाने के पश्चात यह प्रकरण सामने आया है ।

इस प्रकरण का अन्वेषण (जांच) चल रहा है तथा १८ जून की संध्या तक अभियोग पंजीकृत करना है अथवा अन्य कोई कार्रवाई करनी है, यह निश्चित हो सकेगा । इस समय उनसे विद्यालय प्रबंधन का नंबर मांगने पर उन्होंने कहा कि, अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी को पैरालिसिस का झटका आया है । इस संदर्भ में उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामेश्वर रेंगे से संपर्क स्थापित नहीं हो सका ।

सिद्दीकी कांग्रेस दल के नेता हैं । इस प्रकरण में ‘एक्स’ उपयोगकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक तथा जालना पुलिस अधीक्षक से इस प्रकरण के अन्वेषण की तथा कोई अनैतिकता पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है ।

जालना के अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम साली ने कहा कि, अन्वेषण अभी प्रारंभ हुआ है । शीघ्र ही प्रतिवेदन (रिपोर्ट) आएगा एवं अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय का पंजीकरण

विशेष यह है कि, परतूर के ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ इस विद्यालय का पंजीकरण केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार में आने वाले सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम के अंतर्गत किया गया है ।

‘ट्रीनी’ एक्स खाते के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की विद्यालय प्रबंधन की धमकी !

इस प्रकरण में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि, इस कार्यक्रम के समय ‘एल.ई.डी. स्क्रीन’ तथा मंच की दृश्य व्यवस्था का उत्तरदायित्व एक कॉन्ट्रैक्टर को सौंपा गया था । मंच से दिखाए जाने वाले दृश्यों पर विद्यालय का प्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं था । वे दृश्य ‘एर्तुग्रुल’ नामक तुर्की धारावाहिक के थे।

‘ट्रीनी’ ने यह वीडियो प्रसारित किया, इस कारण विद्यालय प्रबंधन ने ट्रीनी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने की धमकी दी । इस समय ‘ट्रीनी’ ने कहा कि, हमारे द्वारा यह वीडियो प्रसारित किए जाने के पश्चात इस विद्यालय का समाज में भारी विरोध होने लगा । इस कारण उन्होंने अपने यूट्यूब खाते से उस नाच का वीडियो तो हटाया ही, इसके अतिरिक्त स्वयं का यूट्यूब चैनल भी हटा दिया । हमें अभियोग पंजीकृत करने की धमकियां मिल रही हैं, तथापि यह सत्य घटना होने के कारण हम वह वीडियो नहीं हटाएंगे ।

कौन है आतंकवादी मुमताज कादरी ?

मुमताज कादरी ने वर्ष २०११ में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राज्यपाल (गवर्नर) सलमान तासीर की AK-४७ राइफल से २७ गोलियां मारकर हत्या की थी । पाकिस्तान के न्यायालय ने उसे दोषी सिद्ध कर वर्ष २०१६ में फांसी दे दी थी । उसके पश्चात भी पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंथी गुट अभी भी उसका महिमामंडन करते हैं । ५०० से अधिक इस्लामी धर्मगुरुओं ने तासीर की हत्या का समर्थन किया था ।

Read more on Anti National

Latest News