Menu Close

टीसीएस (TCS) के बाद अब ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ ?

  • मुंबई में ‘एसबीआई’ की हिंदू महिला कर्मचारी के धर्मांतरण का षडयंत्र उजागर

  • महिला को बैंक के ही कर्मचारी साफिन गोडल ने ‘लव जिहाद’ के जाल में फंसाया

  • महिला के पति द्वारा पत्नी तथा लव जिहादियों के विरुद्ध शिकायत

  • लव जिहादी साफिन गोडल तथा मोहम्मद आदिल की पति को जान से मारने की धमकियां

मुंबई — नरीमन पॉइंट जैसे उच्चवर्गीय (पॉश) क्ष्रेत्र में स्थित ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ की ‘बैकबे रिक्लेमेशन’ शाखा में इस्लामी धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां कार्यरत एक हिंदू महिला कर्मचारी का इस्लाम में धर्मांतरण कराने का प्रयास किए जाने का आरोप खुद उसके पति ने लगाया है। पति ने पत्र के माध्यम से स्टेट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रकाश भारती से शिकायत की। साथ ही, पीडित पति ने राजस्थान के उदयपुर के सुखेर स्थित अपने मूल गांव में शिकायत प्रविष्ट कराई, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने घटना प्रविष्ट की है। सुखेर के पुलिस निरीक्षक भारत योगी से यह लव जिहाद का विषय होने की बात सामने आई। पुलिस ने महिला, तथा स्टेट बैंक के कर्मचारियों मोहम्मद आदिल व साफिन गोडन के विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया है। इसके कारण, अब इसे ‘टीसीएस’ के कॉर्पोरेट जिहाद जैसी ही एक अन्य घटना कहा जा रहा है।

पत्नी का धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र होने का पति द्वारा आरोप

पीडित पति ने पुलिस में की गई अपनी शिकायत में कहा है कि,

१. पिछले एक साल से पत्नी के व्यवहार में अचानक अजीब बदलाव दिखने लगा था। वह इस्लाम धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करने लगी थी। इसके साथ ही उसने इस्लामी ग्रंथों को पढना, रोजे रखना तथा इस्लामी पहनावा (हिजाब) अपनाना शुरू कर दिया था।

२. करीब 2 महीने पहले उसने मुझे बताया कि उसके स्टेट बैंक के कर्मचारी साफिन अब्दुलकादर गोडल के साथ प्रेम संबंध हैं। उसने हमारी 8 साल की बेटी के साथ इस्लाम में धर्मांतरित होने की इच्छा बताई थी।

३. घटना की गंभीरता को देखते हुए मैं ३० मार्च को उन दोनों को लेकर राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित अपने मूल गांव सुखेर आ गया।

४. लेकिन 18 अप्रैल को साफिन मेरी पत्नी और बेटी को भगा ले गया। तब से उन दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि मेरी पत्नी पर बहुत बडा दबाव है।

५. इससे पहले साल २०२० से २०२२ के बीच भी स्टेट बैंक के ही कर्मचारी मोहम्मद आदिल ने उससे आर्थिक धोखाधडी की थी तथा उसका यौन उत्पीडन किया था। उस समय वह गर्भवती भी हो गई थी। बाद में मैंने उसका गर्भपात करवाया था।

६. मुझे लगता है कि हिंदू महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराने की आदिल तथा साफिन की एक बडा षड्यंत्र है। ये दोनों किसी बडे इस्लामी संगठन से जुडे हो सकते हैं।

७. मुझे इस समय नौकरी के लिए मुंबई जाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। मोहम्मद तथा साफिन, इन दोनों ने मुझे कई बार जान से मारने की धमकियां भी दी हैं।

संपादकीय टिप्पणी
‘कंपनियों में काम करने वाले धर्मांध कर्मचारियों से हिंदू महिला कर्मचारियों को चार हाथ दूर रहना चाहिए’, ऐसा विशेष आवाहन कोई करता है, तो यह अनुचित नहीं होगा।
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति
संपादकीय टिप्पणी
हिंदुओं का सार्वजनिक रूप से धर्मांतरण किया जाता है, इसके लिए हिंदुओं में धर्मशिक्षा का अभाव ही मुख्य कारण है । क्या ऐसा कभी किसी मुसलमान महिला कर्मचारी के संदर्भ में होता है? हिंदुओं को इस पर अंतर्मुखी होकर सोचना चाहिए ।
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात

Latest News