
कोचीन (केरल) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हाल ही में वरिष्ठ धर्माभिमानी पत्रकार तथा ‘सनातन प्रभात’ नियतकालिकों के लेखक कुमार चेलप्पन से सदिच्छा भेंट की गई। कोचीन स्थित ‘इंडिया लाइव’ समाचार चैनल के कार्यालय में यह भेंट हुई। इस समय समिति की ओर से श्रीराम लुकतुके और नंदकुमार कैमल उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री. चेलप्पन को ‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले का अंग्रेजी भाषा में दिव्य संक्षिप्त चरित्र’ भेंट दिया गया। “हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य अत्यंत महत्त्वपूर्ण है और यह प्रत्येक हिन्दू तक पहुंचना चाहिए”, ऐसी भावना श्री. चेलप्पन ने इस समय व्यक्त की।
इस अवसर पर कुमार चेलप्पन ने हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य के विषय में श्री. श्रीराम लुकतुके का इंटरव्यू लिया। इसके माध्यम से समिति की ओर से संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे धर्मजागृति के प्रयास, ‘लव जिहाद’ विरोधी अभियान तथा राष्ट्र-धर्मरक्षण हेतु चल रहे विविध उपक्रमों की जानकारी प्राप्त की, साथ ही मंदिर महासंघ के माध्यम से मंदिरों के संरक्षण और सुव्यवस्था के लिए किए जा रहे संगठित प्रयासों की जानकारी भी दी गई। इस हृदयस्पर्शी भेंट के समय ‘इंडिया लाइव’ समाचार चैनल के मालिक और मुख्य संपादक श्री. सुनील वडयार भी उपस्थित थे।








