Menu Close

छत्तीसगढ में हिन्दुओंपर हो रहे आघात रोकने हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’ की स्थापना

भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित करना सामूहिक लक्ष्य ! – सुनील घनवट, संगठक, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति

दुर्ग (छत्तीसगढ) – देश की वर्तमान स्थिति में हिन्दू धर्म, गोमाता, हिन्दू माता-बहनें, संस्कृति, मंदिरों एवं परंपराओं पर निरंतर आघात हो रहे हैं; इसलिए सभी हिन्दुओं को परस्पर समन्वय रखकर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की दिशा में अग्रसर होने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से ’हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’की स्थापना की गई है, ऐसी जानकारी समिति के राष्ट्रीय संगठक श्री. सुनील घनवट ने दी । दुर्ग के सुराणा महाविद्यालय के दर्शकगृह में ‘हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति’ की महत्त्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में दुर्ग-भिलाई जिला संयोजक अधिवक्ता आशीष शर्मा, सर्व समाज के अध्यक्ष श्री. मेघराज यादव, रायपुर के श्री. आशीष परिदा, दुर्ग के श्री. प्रदीप सिन्हा; साथ ही राजनांदगाव एवं रायपुर के विभिन्न हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के १४० से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। समिति की ओर से पूरे राज्य में राष्ट्र एवं धर्म के विषय में हिन्दुओं में जागृति लाने के लिए विभिन्न उपक्रमों का आयोजन किया जानेवाला है ।

श्री. सुनील घनवट ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व में १५७ से अधिक ईसाई राष्ट्र, ५९ इस्लामी राष्ट्र एवं १२ बौद्ध राष्ट्र हैं; परंतु करोडों जनसंख्या होते हुए भी हिन्दुओं का स्वतंत्र राष्ट्र नहीं है, जो गंभीर बात है । यदि हम जागृत एवं संगठित नहीं हुए, तो भविष्य में हम पर हमारे ही देश से पलायन करने की स्थिति आ सकती है । अब ‘जो हिन्दू हित का कार्य करेगा, वही इस देश पर राज करेगा’, यह संकल्प लेकर आगे बढने का समय आ चुका है । अब चर्चा करने की अपेक्षा संवैधानिक पद्धति से प्रत्यक्ष कृति करने की आवश्यकता है ।

‘हिंदु राष्ट्र समन्वय समिती’ की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

संगठन एवं समन्वय पर बल

सर्व समाज के अध्यक्ष श्री. मेघराज यादव ने बताया कि हिन्दू राष्ट्र के ध्येय के लिए छत्तीसगढ का सर्व समाज कार्य करेगा । समिति के दुर्ग-भिलाई संयोजक अधिवक्ता आशीष शर्मा ने स्पष्ट किया कि दुर्ग-भिलाई से आरंभ हुआ समन्वय का यह आंदोलन संपूर्ण राज्य में विस्तारित होगा । अब सभी संगठन हिन्दुओं पर होनेवाले किसी भी आघात के विरुद्ध एकत्रित होकर संवैधानिक पद्धति से आंदोलन करेंगे ।

इस बैठक में गोरक्षा हेतु कार्य करनेवाले रायपुर के श्री. आशीष परिडा एवं दुर्ग के श्री. प्रदीप सिन्हा को विशेषरूप से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सत्र संचालन हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. कमल विश्वास ने किया । अंततः ‘जय श्रीराम’ एवं ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के नारों से बैठक का समापन हुआ ।

Latest News