सनातन संस्था की अपकीर्ति करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज!

फोंडा (गोवा) – पिछले कुछ दिनों से श्री गौतम खट्टर द्वारा फ्रांसिस ज़ेवियर के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर गोवा में जानबूझकर धार्मिक तनाव पैदा किया जा रहा है। इस विवाद की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्व सनातन संस्था को बेवजह निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तव में, उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि सनातन संस्था एक आध्यात्मिक संगठन है तथा इसके विरुद्ध कोई ठोस प्रमाण न होने के कारण प्रतिबंध की मांग भी खारिज की गई है। इसके बावजूद केवल हिंदू धर्म के प्रति द्वेष के कारण संस्था की बदनामी करना न्यायालय का अपमान है।
इस भारतविरोधी मानसिकता के विरोध में सनातन संस्था ने फोंडा पुलिस थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। संस्था की अपकीर्ति करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तत्काल अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई है, ऐसी जानकारी सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री चेतन राजहंस ने दी।
इस संदर्भ में संस्था ने कहा है –
१. कई वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि गौतम खट्टर का कार्यक्रम सनातन संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। यह दावा असत्य है। वह कार्यक्रम ‘सनातन धर्म रक्षा समिति’ द्वारा आयोजित किया गया था। केवल द्वेषवश सनातन संस्था का नाम इस विवाद में घसीटकर उसकी छवि धूमिल करने का यह एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।
२. मडगांव विस्फोट प्रकरण में न्यायालय ने सभी साधकों को आरोपों से निर्दोष मुक्त कर दिया है।
३. स्वयं केंद्र सरकार ने भी न्यायालय में शपथपत्र प्रस्तुत कर यह स्पष्ट किया है कि संस्था के विरुद्ध कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं। जिन्हें ये निर्णय स्वीकार नहीं हैं, उनके भारतीय संविधान पर विश्वास न होने की बात ही कही जा सकती है।








