Menu Close

केरल के अभिनेता शियास करीम ने हिन्दू अभिनेत्री पर गोमांस भक्षण हेतु डाला दबाव

तिरुवनंतपुरम् (केरल) – मलयालम चलचित्र जगत के अभिनेता शियास करीम द्वारा अपनी निकटतम मित्र एवं अभिनेत्री अनुमोल अनुकुट्टी पर गोमांस भक्षण हेतु दबाव डालने का एक चलचित्र (वीडियो) सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है । कहा जा रहा है कि यह चलचित्र किसी भोज का है, जहां शियास करीम एवं अनुमोल अनुकुट्टी दोनों उपस्थित थे ।

चलचित्र में दृष्टिगोचर हो रहा है कि शियास, अनुमोल को वारंवार गोमांस खाने के लिए कह रहा है । इस पर अनुमोल स्पष्ट रूप से कहती हैं, ‘मैं आहार-नियंत्रण (डायटिंग) पर हूं; अतः इसका सेवन नहीं कर सकती ।’ तदुपरांत भी शियास पुन: आग्रह करता है; किंतु अभिनेत्री वहां से आगे बढ जाती हैं । जब अनुमोल गोमांस खाने से मना कर देती हैं, तब शियास करीम उन पर कटाक्ष करते हुए कहता है, ‘क्या तुम भाजपा की समर्थक हो ?’

वर्तमान में इस संपूर्ण प्रकरण पर दोनों की ओर से कोई भी आधिकारिक वक्तव्य नहीं आया है; परंतु सामाजिक माध्यमों पर परिचर्चा जारी है तथा अनेक लोगों ने शियास करीम की आलोचना की है । शियास एक विवादास्पद अभिनेता है । वर्ष २०२३ में एक महिला ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया था । तत्पश्चात उसे बंदी बनाया गया था । वर्तमान में वह जमानत पर मुक्त है ।

 

Read more on Anti Hindus

Latest News