Menu Close

अमरावती यौन उत्पीडन मामला: मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण की भी जांच शुरू

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में लड़कियों को झांसा देकर उनका यौन उत्पीडन करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19) के घर पर बुलडोजर चला दिया। 

मुख्य आरोपी परतवाडा निवासी अयान अहमद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने आईपीएस डॉ शुभम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस में 11 पुलिस अधिकारी और 36 कांस्टेबल शामिल हैं। 

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का शक

भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ अनिल बोंडे ने इस मामले को उजागर करते हुए इसमें किसी बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि यह नेटवर्क नागपुर समेत अन्य शहरों तक फैला हो सकता है। जांच के केंद्र में अब संगठित शारीरिक शोषण गिरोह, ब्लैकमेलिंग, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे गंभीर पहलू भी शामिल हैं।

उनका कहना है, “अभी हम इस मामले को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के पास भी जा रहे हैं। ये लड़का बहुत संपर्क वाला है, इसके चार साथ‍ियों को अभी तक पुलिस ने पकड़ा है। जो जानकारी अभी मिली है, उसके अनुसार अयान का कहना है कि उसके संबंध 09 लड़कियों से ही थे, लेकिन हकीकत में इससे कई गुना लड़कियों के साथ इसके संबंध होना सामने आ रहा है।”

डॉ. अनिल बोंडे प्रश्‍न उठाते हुए कहते हैं, “ये सभी मुस्‍लिम युवा सामान्‍य घरों के हैं, आखिर इनके पास महंगी गाड़‍ियां, होटलों में पार्टी मनाने एवं महंगी लाइफस्‍टाइल व कपड़ों के लिए रुपए कहां से आते थे? ये लड़कियों को महंगी-महंगी गि‍फ्ट देते थे। यह जांच का विषय है, इसके लिए हम महाराष्‍ट्र सरकार से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग कर रहे हैं।”

जिहादियों का पैटर्नवह इन इस्‍लामिक जिहादियों के युवतियों को अपने जाल में फंसाने के पैटर्न की जानकारी देते हैं, सांसद डॉ. बोंडे का कहना है कि “आरोपी अयाज उर्फ अयान तनवीर और उसके साथी कम उम्र की हिन्‍दू लड़कियों को फंसाने के लिए कोचिंग क्‍लास में प्रवेश लेते थे। गिरोह में शामिल सभी इस्‍लामिक किसी भी स्‍कूल में या कॉलेज में नहीं पढ़ते हैं। फिर भी ये अलग-अलग कोचिंग क्‍लास में एडमीशन लेकर वहां जो अच्‍छी लड़कियां, इनकी नजर में होतीं, उनसे नजदीकी बढ़ाते, उनका विश्‍वास जीतते और इसके बाद ये सभी उन युवतियों को भावनात्‍मक रूप से ब्‍लेकमेल कर अपने काम को अंजाम देते थे।”

 साथ ही डॉ. बोंडे आरोपी अयान का पॉर्न साइट कनेक्‍शन होने का भी जिक्र करते हैं। उनका यहां तक कहना है कि “हमें उम्‍मीद है कि जब इस मामले की गहरी जांच होगी तो बहुत लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, जो इस पूरे अपराध को योजना बद्ध तरीके से अंजाम दे रहे थे। इसमें ड्रग एंगल, लव जिहाद, इस्‍लामिक कन्‍वर्जन जैसे अनेक मामले एक साथ शामिल हैं। ऐसे में महाराष्‍ट्र सरकार से हमारी यही मांग है कि इस प्रकरण की जांच किसी संवेदनशील महिला पुलिस अधिकारी के माध्‍यम से हो, ताकि पीड़‍िताओं का पूरा पक्ष सभी के सामने आ सके और अन्‍य जितने भी अपराधी इसमें हैं, उन सभी के नाम सामने आ पाएं।”

जब राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने एसपी ग्रामीण विशाल आनंद को इस बारे में जानकारी दी थी, तब सक्रिय हुई पुलिस की जांच के बाद ही उक्‍त मामला प्रकाश में आया। मामले में कुछ मुस्लिम परिवार भी सामने आए हैं, जिन्‍होंने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि अयान के गिरोह ने कई मुस्‍लिम युवतियों को भी प्रेम जाल में फंसाया था।

अमरावती के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं इस मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आरोपियों के मोबाइल में मिले 18 वीडियो और 39 तस्वीरें

मामले में 180 से अधिक लड़कियों के यौन शोषण और 350 से अधिक आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने एक संगठित समूह बनाकर ट्यूशन और कोचिंग कक्षाओं के बाहर लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान उजेर इकबाल खान, तबरेज खान तसलीम खान और मोहम्मद साद मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिनसे अब तक 18 वीडियो और 39 तस्वीरें बरामद की जा चुकी हैं।

योजनाबद्ध तरीके से हिन्‍दू बेटियों को निशाना बना रहे है जिहादी – विनोद बंसल

इस पूरे मामले को लेकर विश्‍व हिन्‍दू परिषद (विहिप) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता विनोद बंसल का कहना है कि “देशभर से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, कहीं ‘लव जिहाद’ हो रहा है, कहीं ‘कार्पोरेट जिहाद’ तो कहीं किसी अन्‍य किस्‍म का ‘जिहाद’ इस्‍लामवादियों द्वारा किया जा रहा है। नासिक से टीएमसी कंपनी में हुए कॉर्पोरेट जिहाद को सामने आए अभी बहुत समय नहीं हुआ है, कि ये दूसरा बड़ा इस्‍लामिक जिहाद का प्रकरण महाराष्‍ट्र से सामने आ गया है। इससे साफ है कि वे (इस्‍लामिक जिहादी) योजनाबद्ध तरीके से जहां जैसे संभव हो रहा है, हिन्‍दू बेटियों को निशाना बना रहे हैं। विश्‍व हिन्‍दू परिषद इसका घोर विरोध करती है और महाराष्‍ट्र सरकार से मांग करती है कि इसकी गहराई से जांच कराए।”

Read more on Love Jihad

Latest News