Menu Close

विहिंप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमारजी के शुभ हाथों ‘सुराज्य अभियान’ के वेबपेज का लोकार्पण

गोवा – सामाजिक विकृतियों के विरुद्ध वैधानिक मार्ग से संघर्ष करने हेतु कार्यरत हिन्दू जनजागृति समिति के ‘सुराज्य अभियान’ के वेबपेज का लोकार्पण विहिंप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमारजी के शुभ हाथों संपन्न हुआ।

यह वेबपेज सामाजिक क्षेत्र में बढ रही  के दुष्प्रवृत्तियों के विरुद्ध जागरूकता निर्माण करने के साथ-साथ नागरिकों को संवैधानिक और वैधानिक तरीके से आवाज उठाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। ‘सुराज्य अभियान’ का उद्देश्य समाज में कर्तव्यबोध जागृत कर सुशासन की स्थापना हेतु जनसहभाग बढ़ाना है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “स्वराज्य से सुराज्य” की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज को केवल अधिकारों तक सीमित न रखकर, कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करेगा। यह डिजिटल मंच नागरिकों को संगठित कर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

‘सुराज्य अभियान’ के इस वेबपेज के माध्यम से आम नागरिक भी सामाजिक मुद्दों पर वैधानिक रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे और एक सशक्त, जागरूक तथा संगठित समाज के निर्माण में योगदान दे सकेंगे।

आइए, सुराज्य के इस परिवर्तन अभियान का हिस्सा बनें !

🔗 वेबसाइट लिंक: http://hindujagruti.org/surajya-abhiyan

Latest News