Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में की गई शिकायत के बाद बेंगलुरु में नासिर अख्तर का कॉमेडी शो रद्द

हिंदुत्वनिष्ठों के संगठित विरोध का परिणाम !

भारत, हिंदु धर्म, प्रभु श्रीरामचंद्र और हिंदु राष्ट्र के विषय में आपत्तिजनक विनोद करने का नासिर अख्तर का इतिहास

बेंगलुरु के हिंदुत्वनिष्ठों की सतर्कता के लिए उनका अभिनंदन ! वास्तव में ऐसे हिंदुद्वेषियों को भारतभर में कहीं भी कार्यक्रम करने की अनुमति न मिले, ऐसा प्रभाव हिंदुओं को निर्माण करना आवश्यक है ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

कोरमंगला पुलिस थाने में निवेदन देते समय हिंदू जनजागृति समिति के श्री मोहन गौड़ा (मध्य में) और हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ता

बेंगलुरु (कर्नाटक) – 8 मार्च को बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित ‘मिनिस्ट्री ऑफ कॉमेडी’ सभागार में नासिफ अख्तर का ‘कॉमेडी शो’ (विनोदी कार्यक्रम) होने वाला था। उसने इससे पहले किए गए कार्यक्रमों में भारत, हिंदु धर्म, प्रभु श्रीरामचंद्र और हिंदु राष्ट्र के विषय में अवमाननापूर्ण विनोद किए हैं। यह बात स्थानीय हिंदुत्वनिष्ठों के ध्यान में आते ही उन्होंने इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताई।

हिंदू जनजागृति समिति के कर्नाटक राज्य प्रवक्ता श्री मोहन गौड़ा ने पुलिस आयुक्त को ई-मेल के माध्यम से निवेदन पत्र प्रस्तुत किया। इसमें श्री गौड़ा ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत इस कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की। साथ ही ट्विटर पर भी विरोध किया था ।

हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति के हिंदुत्वनिष्ठों ने कोरमंगला पुलिस थाने में जाकर इस विषय पर शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस के दबाव के बाद नासिफ अख्तर ने एक वीडियो जारी कर इस ‘कॉमेडी शो’ को रद्द करने की घोषणा की है।

Latest News