-
6 से ज्यादा लोग घायल
-
रंग का गुब्बारा फूटकर मुसलमान महिला पर छींटे पडने का मामूली कारण
-
आक्रोशित हिन्दुओं द्वारा विरोध एवं धर्मांधों के घर में तोडफोड

देहली – यहां के उत्तमनगर में रंग का गुब्बारा फूटकर मुसलमान महिला पर छींटे पडने के मामूली कारण से धर्मांधों ने एक हिन्दू परिवार पर आक्रमण किया । इस समय धर्मांधों द्वारा की गई मारपीट में एक हिन्दू युवक की मृत्यु हो गई, जबकि ६ लोग घायल हो गए । यह घटना उत्तमनगर की जे.जे. कॉलोनी के ‘ए ब्लॉक’ में हुई । इस घटना के विरोध में हिन्दू आक्रोशित हो गए एवं उन्होंने आंदोलन किया तथा आरोपी के वाहन को आग लगा दी ।
6 साल की हिंदू बच्ची से होली वाले दिन गलती से गुब्बारे से कुछ बूंदे लग गई थी, उसके बाद हिंदुओं ने माफ़ी तक माँग ली थी।
उसके बाद भी जिहादियों की भीड़ ने घर में घुस कर हमला कर दिया था
देखिए कैसे काँच के टुकड़े,बड़ी बड़ी सिल्लियाँ,लाठी डंडे,सरिए से हमला किया गया था।@CPDelhi… pic.twitter.com/Xas1NO0g27
— Sudarshan News Delhi (@SudarshanNewsDL) March 6, 2026
१. होली के दिन एक हिन्दू परिवार की ७ वर्ष की लडकी के हाथ से रंग से भरा गुब्बारा छूटकर नीचे गिर गया । उस समय रंग के छींटे पास खडी एक मुसलमान महिला पर पड गए । इस पर मुसलमान महिला ने विवाद किया । लडकी एवं उसके परिवार ने इसके लिए उस महिला से क्षमा भी मांगी । परिवार ने कहा कि लडकी ने जानबूझकर गुब्बारा नहीं फेंका था, वह गलती से हाथ से गिर गया था ।
२. इसके उपरांत रात ११ बजे इस हिन्दू परिवार के युवक को १५ से २० धर्मांधों ने डंडों से पीटा । धर्मांधों ने युवक की छाती पर पत्थर मारे, साथ ही उसके परिवार पर भी पथराव किया । इसमें उस मुसलमान महिला के परिवार के लोग भी समाहित थे । इस पथराव में आसपास के घरों की खिडकियों के कांच भी टूट गए ।
३. इस आक्रमण में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों (डॉक्टरों) ने उसे मृत घोषित कर दिया । हिन्दू युवक की मृत्यु के उपरांत पूरे क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश फैल गया ।
आक्रोशित हिन्दुओं ने आरोपी के वाहन जलाए
इस घटना के पश्चात हिन्दू आक्रोशित हो गए एवं उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया । ६ मार्च को आक्रोशित हिन्दू आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए एवं घर में तोडफोड की । आरोपी के घर के बाहर खडे चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों को आग लगा दी गई ।
बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करते हुए सडकें जाम कीं एवं आरोपी धर्मांधों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की मांग की है ।
मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन
#WATCH | Uttam Nagar murder case: Municipal Corporation of Delhi (MCD) carries out bulldozer action against the property of an accused. According to officials, action is being taken against the property linked to the accused Nizamuddin.
Police have so far apprehended seven… pic.twitter.com/bCl211h6Nf
— ANI (@ANI) March 8, 2026
होली के दिन हुए हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल उमरदीन के घर के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर और हथौड़ों से अवैध निर्माण को गिराया गया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।








