इस्लाम की कमियों को खुलकर सामने लाते है सलीम वास्तिक

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – इस्लाम की कमियों पर टीका करने वाले सलीम वास्तिक पर पेपर कटर से जानलेवा आक्रमण करने वाला दूसरा आरोपी गुलफाम ३ मार्च को रात्रि में पुलिस मुठभेड में मारा गया । १ लाख रुपये के इनामी इस आरोपी से अपराध शाखा एवं इंदिरापुरम पुलिस चौकी के दल की मुठभेड हुई । इस मुठभेड में २ पुलिस कर्मी घायल हुए । कुछ दिनों पूर्व गुलफाम का भाई एवं वास्तिक पर आक्रमण में सम्मिलित जीशान भी पुलिस मुठभेड में मारा गया था ।
छटपटाता रहा सलीम वास्तविक, हत्यारों ने नहीं किया रहम! #गाजियाबाद
⏩CCTV में कैद हुई गाजियाबाद कांड की क्रूरता
⏩सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले थे दोनों सगे भी
⏩जीशान-गुलफाम को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया #Ghaziabad #CCTV #Crime @ghaziabadpolice pic.twitter.com/88K1rfQQZg
— News1India (@News1IndiaTweet) March 5, 2026
१. पुलिस के अनुसार, २७ फरवरी को सलीम वास्तिक पर हुए आक्रमण में गुलफाम एवं जीशान दोनों भाई सम्मिलित थे । घटना के उपरांत दोनों मोटर साइकिल पर भागते हुए कुछ लघु चलचित्र प्रसारित हुए थे ।
२. इस आक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रसन्नता व्यक्त कर ‘आक्रमणकारियों को नहीं छोडेंगे’ की चेतावनी दी थी । उसके उपरांत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को मुठभेड में मार गिराया ।
३. सी.सी.टीवी. अंकन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की थी । उसके उपरांत गुलफाम एवं जीशान प्रत्येक पर १ लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।

४. १ मार्च को लोहनी में हुई मुठभेड में छोटा भाई जीशान मारा गया था । उस समय बडा भाई गुलफाम अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया था । उसी दिन से पुलिस गुलफाम के शोध में थी ।
५. अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) पीयूष कुमार ने बताया कि जीशान के मारे जाने के उपरांत गुलफाम को ढूंढ़ा जा रहा था । उसके इंदिरापुरम पुलिस चौकी की सीमा में होने की जानकारी मिली । रात ९:१५ बजे वसुंधरा के बिजली केंद्र के समीप गुलफाम अपने साथी के साथ दिखा । पुलिस ने रुकने को कहा तो उसने मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयत्न किया । उसकी मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई । उसके उपरांत आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी की ।
६. गोलीबारी में मुख्य हवलदार पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला एवं संदीप कुमार घायल हुए । प्रत्युत्तर देते समय की गई कार्रवाई में पुलिस की गोली गुलफाम की छाती में लगी ।
७. दो दिन पूर्व मुठभेड में मारे गए जीशान के सामाजिक माध्यम खाते की क्राइम ब्रांच ने जांच की । इसमें आतंकवादी विचारधारा से जुडे अनेकों लघु चलचित्रों की जांच चल रही है ।








