महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की ओर से सावर्डे व सरंद (माखजन) क्षेत्र में मंदिर ट्रस्टी बैठकों का आयोजन

रत्नागिरी — मंदिर संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत महाराष्ट्र मंदिर महासंघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन आगामी मार्च माह में सातारा में आयोजित किया जाएगा। इसी की जानकारी देने तथा महासंघ के आंदोलन को मिल रही सफलता के बारे में बताने के लिए सावर्डे और सरंद (माखजन) क्षेत्र के मंदिर ट्रस्टियों की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने के एक भाग के रूप में मंदिरों में वस्त्रसंहिता (ड्रेस कोड) संबंधी सूचना-फलक लगाने का संकल्प मंदिर ट्रस्टियों ने व्यक्त किया। बैठक में महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के राज्य संयोजक श्री संजय जोशी और जिला संयोजक श्री सुरेश शिंदे उपस्थित थे।
19 देवस्थानों के 35 मंदिर ट्रस्टी उपस्थित
सावर्डे स्थित श्री भवानी मंदिर तथा सरंद (माखजन) स्थित श्री गणपति मंदिर में आयोजित बैठकों में कोकरे देवस्थान के प्रमुख श्री परशराम दळवी, आबीटगांव देवस्थान के श्री दीपक शिर्के, निवळी देवस्थान के श्री सुरेंद्र सुर्वे, तळवडे देवस्थान के श्री नंदू विचारे, मावळंगे के अनिल मोरे, शिंदे आंबेरी के श्री रविकांत शिंदे, आंबव पोंक्षे के श्री प्रकाश पोंक्षे, बुरंबाड के श्री संजय सहस्त्रबुद्धे, माखजन के श्री नितीन सागवेकर सहित कुल 19 देवस्थानों के 35 मंदिर ट्रस्टी उपस्थित रहे।

देवस्थान प्रतिनिधियों की विशेष भागीदारी
बैठक में मंदिरों में चलाए जाने वाले उपक्रम, ड्रेस कोड, सामूहिक आरती तथा मंदिरों को धर्मशिक्षा के केंद्र बनाने संबंधी जानकारी श्री सुरेश शिंदे ने दी। बैठक आयोजन में सावर्डे देवस्थान के प्रदीप चव्हाण, कूटरे देवस्थान के विशाल परकर, ढाकमोली देवस्थान के राजेश लाड और वारेली देवस्थान के दीपक कदम ने विशेष पहल की।
विशेष
सावर्डे और सरंद की बैठकों में 13 देवस्थानों के प्रतिनिधियों ने ड्रेस कोड बोर्ड लगाने की मांग की।








