Menu Close

अनकापल्ली (आंध्रप्रदेश) : गौरी-परमेश्वर मंदिर के समीप स्थित ‘हलीम केंद्र’ नामक मांसाहारी होटल पर कार्रवाई

हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के सतत आंदोलन को सफलता

मंदिर की पवित्रता को प्रभावित करने वाले उपाहारगृह के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु संगठित प्रयास करने वाले हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों का अभिनंदन। संगठित और जागरूक समाज ही अपने धार्मिक स्थलों की मर्यादा की रक्षा कर सकता है। – सम्पादक, हिन्दुजागृति

अनकापल्ली (आंध्रप्रदेश) – शहर के कुंचावरी मार्ग पर स्थित गौरी-परमेश्वर मंदिर के ठीक पास ‘हलीम केंद्र’ नाम से मांसाहारी पदार्थ परोसने वाला एक अवैध उपाहारगृह प्रारंभ किया गया था। मामला सामने आने के बाद इसे तत्काल हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नगराध्यक्ष सुरवरापाटी ताताजी के नेतृत्व में धरना आंदोलन किया गया। यह आंदोलन कई दिनों तक जारी रहा।

महानगरपालिका आयुक्त की ओर से संबंधित अधिकारी अनंतम् कार्तिकेय को ज्ञापन भी सौंपा गया। आंदोलन के दबाव के बाद प्रशासन ने संबंधित उपाहारगृह को हटाने का आश्वासन दिया और उसके विरुद्ध कार्रवाई की।

इस आंदोलन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारापुडी परमेश्वर राव, हरे कृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष दुर्लभ कृष्ण प्रेमदासजी, हिंदू जनजागृति समिति के जे. जनार्दन, गुडीसा मुरली तथा अन्य हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read more on Protest by Hindus

Latest News