Menu Close

मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसने वाले रियलिटी शो ‘एंगेज्ड 2’ पर हिंदू जनजागृति समिति ने की प्रतिबंध की मांग

  • एंगेज्ड 2′ रियलिटी शो में अश्लीलता पर कार्रवाई का गृह राज्य मंत्री ने दिया आश्वासन

  • ​महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, तो उनका अपमान भी न करें! – हिंदू जनजागृति समिति

  • ​बिना हाथ लगाए महिला की टी-शर्ट उतारी, सबके सामने नहलाया; एल्विश यादव का कार्यक्रम विवादों के घेरे में..

मुंबई: ‘जियो हॉटस्टार’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘एंगेज्ड 2’ (Engaged 2: Roka Ya Dhoka) में दिखाई जा रही अश्लीलता और महिलाओं के अपमान के विरुद्ध हिंदू जनजागृति समिति ने आक्रामक रुख अपनाया है। समिति ने मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस शो पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और दोषियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

हिंदू जनजागृति समिति की ‘रणरागिणी’ शाखा की कु. प्रियंका लोणे ने आयोजकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “एक ओर जहां महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं का अश्लील प्रदर्शन शर्मनाक है। यह विकृति समाज में अपराधों को बढ़ावा देगी। यदि आप महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, तो उनका अपमान भी न करें। ​समिति की इस मांग पर संज्ञान लेते हुए गृह राज्य मंत्री श्री योगेश कदम ने आश्वासन दिया है कि पुलिस महानिदेशक को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे और सांस्कृतिक विभाग को भी सूचित किया जाएगा।

‘एंगेज्ड टू’ इस ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर प्रसारित रियलिटी शो के विरोध में गृहराज्यमंत्री श्री योगेश कदम को निवेदन देते समय हिंदू जनजागृति समिति के श्री सतीश सोनार

युवा पीढ़ी पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

समिति ने ध्यान आकर्षित किया कि इस शो में ‘लैप डांस’, ‘मड टास्क’ और ‘आइस क्यूब टास्क’ जैसे कृत्यों के माध्यम से महिलाओं का वस्तुकरण (Objectification) किया जा रहा है। विशेष रूप से बिना हाथ लगाए मुंह से महिला के वस्त्र उतारना और सार्वजनिक रूप से नहलाना जैसे टास्क कानून का उल्लंघन हैं।

भाजपा विधायक चित्रा वाघ और शिवसेना विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने भी इस विषय की गंभीरता को देखते हुए विधान परिषद में आवाज उठाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता रोकने के लिए ‘सांस्कृतिक निगरानी समिति’ गठित करने की मांग का समर्थन किया है।

Latest News