Menu Close

छत्तीसगढ के रायगढ जिले में 272 धर्मांतरित हिंदुओं ने किया हिंदू धर्म में पुनः प्रवेश

महिला के चरण धोते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

रायगढ (छत्तीसगढ) – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ के रायगढ जिले के खरसिया स्थित बरगढ़ धाम परिसर में 272 धर्मांतरित हिंदुओं ने ‘घरवापसी’ (हिंदू धर्म में पुनः प्रवेश) किया। यहां बाबा सिद्धेश्वर महादेव की पवित्र भूमि पर आयोजित हिंदू महासंगम कार्यक्रम में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हिंदू धर्म में पुनः प्रवेश किया।

यह कार्यक्रम धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रांत, कल्चुरी कलार महासंघ, सेवा न्याय उत्थान तथा दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी के चरण धोकर उन्हें सम्मानपूर्वक हिंदू धर्म में पुनः स्वीकार किया।

Read more on Hinduism

Latest News